Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि इसकी मौत की वजह पुलिस है। ऐसा बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पुलिस की दखल अंदाजी होने के कारण पति ने सोमवार के दिन खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हरदोई (Hardoi) के राधा नगर मोहल्ले के रहने वाले रघुवीर तिवारी ने अपनी आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था।

सुसाइड नोट में रघुवीर तिवारी ने अपनी मौत का जिम्मेदार राधा नगर चौकी के इंचार्ज ऋषि कपूर और तीन अन्य सिपाहियों को बताया है। और तो और मृतक रघुवीर तिवारी ने अपने सुसाइड नोट में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

Hardoi

Hardoi: पुलिस ने की दखल अंदाजी

लेकिन यह मामला यहीं शांत नहीं होता क्योंकि रघुवीर तिवारी ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों को भी अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए पुलिस के लिए मुर्दाबाद भी लिखा है। मृतक ने यह लिखा है कि उसकी पत्नी उसके ससुराल वाले और कुछ पुलिस वालों के कारण वह आत्महत्या कर रहा है।

Hardoi: मृतक की माँ ने लगाया आरोप

हरदोई (Hardoi) निवासी मृतक की मां लक्ष्मी देवी का भी यह कहना है कि पुलिस की दखलंदाजी के कारण उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। लक्ष्मी देवी का कहना है कि उनके बेटे और बहू के विवाद में पुलिस दखल अंदाजी किया करती थी। और तो और पुलिस ने पति पत्नी के विवाद के चलते पति को पकड़ कर पुलिस थाने में ले गई थी। जिसके बाद मां ने कहा कि बड़ी मुश्किलों से उन्होंने अपने बेटे रघुवीर तिवारी को छुड़वाया था। इसलिए पारिवारिक विवाद और पुलिस की दखलंदाजी से परेशान होकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है।

मृतक रघुवीर तिवारी द्वारा पुलिस पर आरोप लगाने के कारण पूरी पुलिस फोर्स दंग रह गई है। एसपी राजेंद्र द्विवेदी का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से ही मिली है। लेकिन इसको लेकर पुलिस को कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है जांच के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *