Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi)जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हरदोई (Hardoi) क्षेत्र के विशेष समुदाय के युवक ने एक युवती के साथ अफेयर किया और चल रहे इनके अफेयर के दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई। जब यह बात परिजनों को पता चली तो पंचायत बिठाई गई और पंचायत में यह फैसला हुआ कि लड़का गर्भवती युवती से विवाह करेगा। उस वक्त तो युवक मान गया, लेकिन अगले ही दिन वह फरार हो गया।

प्रेमिका के परिवार वालों पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने युवक को जबरदस्ती शादी के लिए मनाया और चाकू के जरिए उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने युवती के साथ रेप का मुकदमा दर्ज किया है।

rape

Hardoi: गर्भवती लड़की को छोड़ फरार हुआ युवक

हरदोई (Hardoi) जिले के शाहाबाद कस्बे के रहने वाले व्यक्ति समीर का 19 वर्षीय युवती के साथ प्रेम संबंध था। करीब 7 महीना पूर्व युवती प्रेगनेंट हो गई। जब इस बारे में घर वालों को पता चला तो यह पूरा मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की तरफ से पंचायत भी बुलाई गई और शादी के लिए मनाया गया।

लड़की के परिवार वालों का कहना है कि जब से शादी की बात की है। तब से लड़का, लड़की से पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा और वह घर छोड़कर कहीं चला गया है। जब युवक वापस लौट आया और उससे शादी की बात की गई तो युवक और उसके परिवार वाले शादी से साफ-साफ इंकार कर दिए। इसलिए युवती के परिवार युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हैं। लेकिन अब यह पता चला है कि युवक ने खुद ही अपनी गर्दन पर चाकू मारकर खुद को जख्मी कर लिया और युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Hardoi: लड़के के परिजनों ने हमले का लगाया आरोप

वहीं दूसरी और लड़के के पिता कलीम शाह ने लड़की के परिवार वालों पर उनके बेटे पर हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि युवती के परिवार द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद युवक ने अपने आपको खुद ही जख्मी कर लिया है। लेकिन फिर भी पूरे मामले की छानबीन अभी शुरू है।

Hardoi: रेप केस हुआ दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि हरदोई (Hardoi) के शाहाबाद का रहने वाला युवक एक लड़की के साथ प्रेम संबंध में चल रहा था। लेकिन अब लड़की प्रेग्नेंट हो चुकी है। दोनों परिवार वालों को पंचायत के द्वारा शादी करने का आदेश भी दिया गया था। लेकिन अब लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर लड़की पक्ष ने शिकायत की शिकायत के बाद 376 का मामला पंजीकृत किया गया है।

अब आरोप यह आया है कि लड़की वालों ने लड़के पर चाकू से हमला किया है। लेकिन आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर यह पता चला है कि लड़के ने खुद ही चाकू से अपने गर्दन पर हमला किया था, ताकि उसे शादी ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *