Lucknow: लखनऊ (Lucknow) के ठाकुरगंज के कपड़ा व्यापारी महेंद्र मौर्या की बदमाशों ने फायरिंग कर हत्या कर दी। पैदल चलकर आए हमलावरों ने पहली गोली कार के शीशे पर मारी, जबकि महेंद्र मौर्या के शरीर पर दो गोलियों के निशान है, एक सीने की तरफ और एक पेट के तरफ। घर से निकलकर कुछ ही दूर हुई फायरिंग की आवाज से महेंद्र मौर्या का परिवार तुरंत ही घर से बाहर भागा चला आया।

परिवार वालों ने महेंद्र को खून में लथपथ देखा तो उनके होश ही उड़ गए। जल्दबाजी में महेंद्र को ट्रोमा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां जाते ही डॉक्टर ने महेंद्र को मृत साबित कर दिया। घर वालों ने पुलिस को बताया कि महेंद्र की कुछ लोगों से अनबन हुई थी। इस आधार पर पुलिस ने 3 लोगों की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई हाथ नहीं आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

Lucknow

Lucknow : पूरे शरीर को छलनी कर दिया

एसीपी चौक आईपी सिंह का कहना है कि लखनऊ (Lucknow) के भुवर गांव के पास रहने वाले रोशन लाल मौर्या का जेएमआर नाम से मैरिज लॉन है। उनका बेटे महेंद्र मौर्या की पारा में कपड़े की दुकान है। महेंद्र रोज की तरह अपनी दुकान से रात को 10:00 बजे कार से घर की तरफ लौट रहा था। कुछ दूर आगे भुवर क्रॉसिंग के पास से चलकर आ रहे कुछ आदमी लोगों ने महेंद्र की गाड़ी को रुकवाया। महेन्द्र कुछ समझ पाता उससे पहले ही युवकों ने उसके पूरे शरीर को छलनी कर दिया।

एक गोली कार के शीशे को तोड़ते हुए महेंद्र को जा लगी। इसके बाद भी दो बार फायरिंग की गई। महेंद्र की गाड़ी में चारों तरफ खून ही खून हो गया है। फायरिंग की आवाज सुनकर महेंद्र के घर वाले और आस पड़ोस के लोग घर से बाहर निकल कर देखने लगे। सब लोग तुरंत ही महेंद्र को केजीएमयू अस्पताल ले गए।

Lucknow : सीसीटीवी फुटेज खंगाले पुलिस ने

लखनऊ (Lucknow) के ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने एक टीम को सीसीटीवी फुटेज देखने में लगा रखा है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि बदमाश अपने किसी वाहन से आए थे और उन्होंने कुछ दूर ही अपना वाहन खड़ा कर दिया था। फुटेज में यह दिख रहा है कि बदमाश तीन जगहों से आए थे। लेकिन सीसीटीवी में उन बदमाशों का चेहरा ठीक से नहीं दिख रहा। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आगे की छानबीन कर रही हैं। महेंद्र के घर वालों ने बताया कि महेंद्र का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा था कि बात इतनी आगे तक बढ़ जाएगी।

Lucknow : ढाई घंटे बाद सूचना दी

पुलिस का कहना है कि यह घटना करीब रात के 10:00 बजे हुई थी। गोली लगने के तुरंत बाद ही महेंद्र के परिवार वाले महेंद्र को लेकर अस्पताल चले गए थे। वहां जाकर डॉक्टर ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। करीब ढाई घंटे के बाद महेंद्र के परिवार वालों ने पुलिस को इत्तला दी। जिसके बाद पुलिस तुरंत ही अस्पताल में मौजूद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *