Home UP Sultanpur: 8 महीने के बच्चे को हुई दुर्लभ बीमारी, 16 करोड़ का इंजेक्शन बचा सकता है जान, मुसीबत में परिवार

Sultanpur: 8 महीने के बच्चे को हुई दुर्लभ बीमारी, 16 करोड़ का इंजेक्शन बचा सकता है जान, मुसीबत में परिवार

0
Sultanpur: 8 महीने के बच्चे को हुई दुर्लभ बीमारी, 16 करोड़ का इंजेक्शन बचा सकता है जान, मुसीबत में परिवार

Sultanpur: यूपी (UP) के सुल्तानपुर (Sultanpur) की रहने वाली महिला अपने 8 महीने के बच्चे को बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। इस मासूम बच्चे को जीवन रक्षक इंजेक्शन के एक शॉट की जरूरत है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस एक इंजेक्शन करीब 16 करोड़ रुपए का है। अनमय की उम्र 8 महीने है और वह एक दुर्लभ बीमारी एसएमए टाइप 1 से जूझ रहा है। डॉक्टरों की बातचीत से पता चला है कि अगर बच्चे को यह इंजेक्शन नहीं दिया गया तो बच्चा 2 साल की उम्र में अपना दम तोड़ देगा।

Sultanpur

मासूम बच्चे के माता-पिता अपने बच्चे को बचाने के लिए दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन खरीदने की कोशिश में जुट चुके हैं। यहां तक कि मासूम बच्चे के माता-पिता करीब 10 देशों में मदद की गुहार लगा रहे हैं। सोनू सूद जैसी हस्तियां और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और कांग्रेस के विवेक तन्खा जैसे राजनेता भी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। लेकिन अभी भी इतनी बड़ी रकम जमा नहीं हो पाई है।

इस बीमारी का नाम स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी है, जो दुर्लभ बीमारी है। यह एक तरह के जीन की कमी के कारण बच्चे को हो जाता है। मासूम बच्चे के पिता सुल्तानपुर (Sultanpur) के किसी बैंक में कार्य किया करते है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह इंजेक्शन इंडिया में नहीं है, बल्कि अमेरिका से मंगाया जाएगा। लेकिन फिलहाल मासूम बच्चे के माता-पिता 16 करोड़ जैसी बड़ी रकम का रास्ता तय करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here