Home UP UP News : चाचा भतीजी को हुआ एक दूसरे से प्यार, शादी करने से घर वालों ने रोका तो किया ऐसा, देखे पूरी खबर

UP News : चाचा भतीजी को हुआ एक दूसरे से प्यार, शादी करने से घर वालों ने रोका तो किया ऐसा, देखे पूरी खबर

0
UP News : चाचा भतीजी को हुआ एक दूसरे से प्यार, शादी करने से घर वालों ने रोका तो किया ऐसा, देखे पूरी खबर

UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चाचा भतीजी को एक दूसरे से प्यार हो गया और जब घरवालों ने उन्हें शादी करने से रोका तो उन्होंने जहर पीकर जान दे दी। काफी लंबे समय से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा हुआ था। दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। फिलहाल पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लाशों को भेज दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवक को अपने पट्टीदारी में ही एक महिला से प्यार हो गया जो रिश्ते में उसकी भतीजी थी। दोनों परिवार और समाज के बंदिशों को तोड़ कर एक दूसरे से प्यार करने लगे। यही नहीं दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की भी ठान ली थी।

UP News

UP News : आत्महत्या की कोशिश की लेकिन इसमें वह नाकामयाब रहे

इस रिश्ते के लिए दोनों के घरवालों ने बहुत समझाया। लेकिन दोनों नहीं माने और आत्महत्या की कोशिश की लेकिन इसमें वह नाकामयाब रहे। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी वह नहीं माने और एक दूसरे से मिलते रहते थे। जब घरवाले उनके बीच ज्यादा रोक टोक करने लगे तो पहले युवती ने जहर खा लिया।

जल्दबाजी में घर वाले उसे हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मुर्दा घोषित कर दिया। इसके बाद जब लड़के को इस बात की जानकारी मिली तो घर के सामने केले के खेत में जाकर उसने भी जहर खा लिया और जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे जल्दी बाजी में अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस लड़की का पोस्टमार्टम करवा चुकी है और लड़के का पोस्टमार्टम आज होगा।थाना बरहज के एसएचओ जयशंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल पट्टीदारी में चाचा-भतीजी के रिश्ते में थे, दोनों ने कल बारी-बारी जहर खा लिया है। दोनों की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। लेकिन अभी तक किसी के भी घर वालों ने पुलिस थाने में इसकी तहरीर नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here