Uttarpradesh: उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) के बांदा (Banda) से शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराने का एक मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh) के बांदा (Banda) के रहने वाले एक परिवार ने अपने ही बेटे से जान का खतरा बताया। यह पूरा मामला अलग जात की लड़की से शादी करने का बताया जा रहा है। अलग-अलग धर्म के लड़का-लड़की के सिर पर प्यार का भूत इस कदर चढ़ चुका है कि वह एक साथ जीने मरने की कसमें तक खा चुके हैं। यह पूरा मामला पुलिस थाने तक ले जाया गया है।

दरअसल बात यह है कि हिंदू धर्म के लड़के के परिवार वाले दूसरे धर्म की लड़की के परिवार पर यह आरोप लगाया है कि वह शादी के बहाने हमारे बेटे का धर्म परिवर्तन करवाना चाहते हैं। दोनों ही प्रेमिका और प्रेमी प्यार में इस कदर डूब चुके हैं कि वह अब शादी करना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस ने लड़के के घर वालों के कहने पर लड़की के परिवार पर केस दर्ज कर दिया है।

dharm

पुलिस की छानबीन से पता चला है कि जब दोनों लड़का लड़की स्कूल में पढ़ाई करते थे, तभी से उनका अफेयर चालू था। लड़के ने जब अपने परिवार को बताया कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता है, तो घर वालों ने साफ साफ मना कर दिया। क्योंकि लड़का और लड़की दोनों ही अलग-अलग धर्म के हैं।

लड़के के पिता का कहना है कि मेरे बेटे को दूसरे धर्म की लड़की से इश्क हो गया है लेकिन मेरा बेटा अभी स्कूल में पढ़ता है। पिता का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका बेटा शादी करने की बात पर खड़ा हुआ है। लड़के के पिता ने लड़की के परिवार वालों को भी कहा कि वह अपनी बेटी को समझाएं। लेकिन लड़की भी लड़के से शादी करने के लिए जिद पकड़ रखी है। लड़के के पिता ने कहा कि हमने बिना एग्जाम दिए ही बेटे को दिल्ली रहने के लिए भेज दिया, लेकिन लड़की वालों का हमें कॉल आया और उन्होंने कहा कि अपने बेटे का धर्म परिवर्तन करवा ले।

Uttarpradesh : मुस्लिम बनो देंगे लाखों रूपये

लड़के के पिता का कहना है कि लड़की के पिता ने उनसे कहा है कि पूरा परिवार अपना धर्म परिवर्तन करा ले। हम आपको 4 लाख रुपए दिलवा देंगे। और तो और लड़की के परिवार वालों ने लड़के के परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दी है। लड़के के पिता का कहना है कि हमारा बेटा चोरी छुपे उस दूसरे धर्म की लड़की से मिलता रहता है, अब नौबत ऐसी आ चुकी है कि हमारा बेटा हमें ही कहीं जान से ना मार दे।

Uttarpradesh : मजदूरी करते हैं माता-पिता

लड़के के परिवार वालों ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। लड़के के पिता का कहना है कि हमारे दो बेटे और एक बेटी भी है। यह पूरा परिवार अपना पेट भरने के लिए मजदूरी करता है। लड़के की दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने की बात सुनकर परिवार काफी चिंता में डूबा हुआ है। बांदा (Banda) के डीएसपी राकेश कुमार का कहना है कि दोनों लड़का लड़की दसवीं क्लास में पढ़ाई करते हैं। लड़के के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *