Bollywood News : मलाइका अरोड़ा की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत और सुपर हिट अभिनेत्रियों में होती है। मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के वीडियोस और फोटोस जमकर वायरल होते रहते हैं। मलाइका सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के वजह से भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसा देखा जाए तो मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग किए हैं। जिसके लिए उन्होंने काफी भारी रकम भी ली है। लेकिन आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी एक गाने के लिए मलाइका जितना चार्ज करती है उतना कोई एक्टर अपनी पूरी फिल्म के लिए चार्ज नहीं करता।

Bollywood News

Bollywood News : इतने करोड़ लेती है चार्ज

एक रिपोर्ट के अनुसार यह पता चला है कि मलाइका अरोड़ा के गाने के लिए मोटी रकम वसूल करती है। सूत्रों के मुताबिक मलाइका अरोड़ा एक गाने के लिए 1.75 करोड रुपए चार्ज करती है। मलाइका की फीस के बारे में जानने के बाद यह पता चला कि एक एक्टर को पूरी फिल्म करने के बाद भी इतनी बड़ी रकम नहीं मिलती। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि मलाइका की नेटवर्थ 2021 में 73 करोड़ रुपए थी। जबकि 2022 में उनकी नेटवर्थ करीब 100 करोड़ पार कर चुकी थे। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है।

अर्जुन के मामले में रही चुप:-
यह तो हम सभी जानते हैं कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इन दोनों में 12 साल का फर्क है। हाल ही में हुए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा तलाक और ब्रेकअप के बाद यह बहुत जरूरी है कि औरतों को दूसरी जिंदगी जीने का मौका मिले। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की सोच महिलाओं के रिश्ते को लेकर बहुत ही स्त्री विरोधी है। जब कोई स्त्री अपने से छोटे उम्र के आदमी को डेट करती है तो उसे कलंक के समान माना जाता है। इस बारे में आगे बात करते हुए मलाइका ने यह कहा कि तलाक और ब्रेकअप के बाद महिलाओं को दूसरी जिंदगी जीने का पूरा हक देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *