IPL 2022 : इस बार के आईपीएल सीजन 2022 से सबसे पहले प्ले ऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस की टीम इस बार एक भी मैच नहीं जीत सकी है। इस कारण से मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2022 की पॉइंट टेबल में सबसे नीचे दसवें स्थान पर है।

लेकिन इस स्थान पर आईपीएल के सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इसने अब तक पांच ट्रॉफी अपने नाम की है। इस स्थिति में मैच खत्म नहीं करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ से बाहर होने के बाद भी बाकी के बचे सारे मैच जीतना चाहेगी और वह भी अपनी लगन और मेहनत के साथ। अब इसलिए इस टीम ने अपने खेमे में एक भारतीय खिलाड़ी को लिया है। आइये बताते है आपको उनके बारे में…

IPL 2022

IPL 2022 : ट्रेनिंग सेशन में दिखा यह खिलाड़ी

अब मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में धवन कुलकर्णी को जगह दी है। इस गेंदबाज को ट्रेनिंग सेशन के दौरान प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। कमरों के अनुसार मुंबई इंडियंस की टीम मैच से पहले इस खिलाड़ी को अच्छे से नेट प्रैक्टिस करवाना चाहती है। जिसमें सफल होने के बाद भी इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। इसके साथ ही धवन कुलकर्णी टीम के बायो बबल के साथ भी जुड़ चुके हैं। अभी तक धवन कुलकर्णी आईपीएल के प्रसारक कमेंट्री टीम का हिस्सा थे।

इस गेंदबाज की जगह हो सकते हैं शामिल

भारतीय टीम के लिए खेल चुके धवन कुलकर्णी के पास अनुभव भरा पड़ा है। इन्होंने आईपीएल के 90 मैच खेले हैं, जिसमें इनके नाम 86 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के गेंदबाज टाइमल मिल्स (Tymal Mills) ने 5 मैचों में 190 रन देकर सिर्फ 6 विकेट ही हासिल किए हैं।

मेगा ऑक्शन के समय इस खिलाड़ी को 1.5 करोड़ रुपए के साथ टीम में शामिल किया गया। बासिल थंपी जिन्होंने 5 मैचों में 152 रन देकर सिर्फ 5 विकेट लिए हैं। मेगा ऑक्शन के समय इन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा गया था। वहीं रिले मेडेरिथ को एक करोड़ में खरीदा गया था। यह तीनों ही गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए।

IPL 2022 : MI हुई प्लेऑफ से बाहर

इस साल के सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इस बार मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ से बाहर हुई है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की 5 बार की विजेता है। लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस की टीम 8 में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इसलिए मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *