Diet After 40 Age : जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ने लगती है वैसे वैसे हमारे शरीर में पोषक तत्व कम हो जाते हैं। खास तौर पर महिलाओं के अंदर 40 साल की उम्र के बाद से विटामिन और मिनरल्स की कमी होने लगती है। बढ़ती उम्र में अपने आप को फिट रखने के लिए व्यायाम और अच्छी डाइट जरूरी है। 40 साल की उम्र के बाद काफी सारे बदलाव हमारे शरीर में आने लगते हैं। महिलाओं के हार्मोन्स में भी काफी बदलाव आ जाते हैं। क्योंकि 40 के बाद महिलाओं का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिस वजह से हमारे अंदर ऊर्जा कम हो जाती है और मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है।

Diet After 40 Age

Diet After 40 Age : 40 साल के उम्र के बाद क्यों बढ़ जाता है वजन

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ने लगती है वैसे वैसे हमारा मेटाबॉलिज्म धीरे काम करने लगता है। एक्सरसाइज, वर्क आउट करने के बाद भी हम कैलरी कम नहीं कर पाते। जितना हम 30 साल की उम्र में कैलरी कम कर पाते थे। 40 की उम्र के बाद एक्सरसाइज या योगा करने के बाद भी पेट की चर्बी कम नहीं हो पाती है। इस उम्र में महिलाओं का वजन कम होने की जगह सिर्फ बढ़ता रहता है और तो और वजन कम ना होने का एक कारण मोनोपॉज भी है। 40 के बाद कई महिलाओं में हाइपरथायराइड की परेशानी नजर आती है। जिसमें वजन कम करना मुश्किल हो जाता है।

40 के बाद रोज एक्सरसाइज करना है जरूरी:
अगर आप रोजाना सिर्फ 30 मिनट निकालकर एक्सरसाइज करें तो आप अपने आप को हेल्दी रख पाएंगे। और तो और आपकी सेहत भी स्वस्थ रहेगी। यह तो हम सभी जानते हैं कि एक्सरसाइज करने से वजन कम होता है और बॉडी में चुस्ती फुर्ती बनी रहती है। रोजाना एक्सरसाइज और व्यायाम करने से आप जवान बने रहेंगे।

40 के बाद डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान दें:
बढ़ती उम्र के साथ हमें अपने खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपको खाने में नट्स, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, सूर्यमुखी के बीज और अलसी के बीज खाने चाहिए। इनसे आपके शरीर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलेंगे। आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए और फाइबर के लिए चिया सीड्स, सब्जी सीड, और इसबगोल खाना चाहिए। अगर आपके शरीर में किसी प्रकार से विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाए तो आप को सही तरह से दवाइयां भी लेनी चाहिए। हो सके तो आपको अन्न से बनी चीजें कम खानी चाहिए। आप साबुत अनाज, दाल और फल रोजाना खाने चाहिए और अपनी सेहत बनाए रखने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद तो जरूर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *