Health Tips : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी को थोड़ा सा भी समय नहीं मिलता। भागदौड़ के कारण हमारे जीवन में काफी सारे बदलाव हो रहे हैं। यहां तक कि अब हमारे सुबह के नाश्ते में पराठे दही की जगह अब ब्रेड ने ले ली है। क्योंकि आजकल लोगों को नाश्ता करने का समय भी नहीं मिलता है। आजकल सभी लोग नाश्ता भी जल्दी बाजी में करते हैं जिस कारण वह कुछ भी उल्टा सीधा खा लेते है और बाद में इसका नुकसान उठाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम समय की बचत के कारण सुबह के नाश्ते में खाए जाने वाले वाइट ब्रेड से कितना नुकसान होता है। अनजाने में ही सही लेकिन आप इसे रोज खाकर अपनी खुद की सेहत बिगाड़ रहे हैं।

Health Tips

Health Tips : क्या होता है नुकसान

हम आपको बता दें कि व्हाइट ब्रेड मैदे से बनती है। यही कारण है कि इस को खाने से हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। देश में पाए जाने वाले पोटैशियम ब्रोमेट सेहत को काफी नुकसान पहुँचाते है। इसका रोजाना सेवन करने से आपको बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। आइये हम बताते है व्हाइट ब्रेड रोज खाने से आपको क्या नुकसान हो सकता है।

मोटापा:- जिन लोगों को अपना मोटापा और वजन कम करना है उन्हें तो यह कभी नही खाना चाहिए। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ाता है और कम भी करता है। अगर ऐसा होता है तो आपको बार बार भूख लगेगी और आप ज्यादा से ज्यादा खाएंगे तो अपने आप आपका मोटापा बढ़ जाएगा।

पेट खराब:- रोजाना ब्रेड के सेवन से पेट खराब होने का डर भी रहता है। व्हाइट ब्रेड एक हाइली स्टार्च प्रोडक्ट है। इसमें ब्राउन ब्रेड की तरह फाइबर नही होता। इसमें ज्यादा मात्रा में ग्लूटेन पाया जाता है जो पेट से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे आपको पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कब्ज:- आपको बता दें ब्रेड चोकर से बनी हुई होती है। इनमे फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी पाचन शक्ति को कमजोर करता है। इस कारण से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको रोजाना ब्रेड नही खानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *