Vastu Tips : क्या आप लोग जानते हैं कि मिट्टी के बर्तन वास्तु शास्त्र के लिए कितने उपयोगी है? अगर आप नहीं जानते तो आप के लिए जानना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में मिट्टी के बर्तन होने से घर में सुख शांति का निवास होता है और तो और आपके जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करता है। मिट्टी के बरतन घर में होने से पॉजिटिविटी चारों ओर फैल जाती है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में कुछ बर्तन मिट्टी के भी होने चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं कि किन बर्तनों से आप अपने भाग्य को बदल सकते हैं?

Vastu Tips

Vastu Tips : इन चीज़ों को लाएं घर

मिट्टी का घड़ा:
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में मिट्टी का घड़ा बहुत शुभ माना जाता है। कई लोगों का तो ऐसा मानना है कि घर में मिट्टी का घड़ा होने से घर में बरकत बनी रहती है और घर में सुख शांति भी बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर मटकी को उत्तर दिशा में रखा जाए और उसमें हमेशा पानी भरा जाए तो घर में सुख शांति बनी रहती है। अगर आप अपनी मटके को खाली रखते हैं तो वह बरकत और सुख शांति छीन लेता है।

मिट्टी के गमले:
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में मिट्टी के गमले रखना बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि मिट्टी के गमले घर में रहने से सुख शांति बनी रहती है और तो और मिट्टी का गमला घर में रहने से परिवार की सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

मिट्टी की सुराही:
शास्त्रों के हिसाब से घर में उत्तर दिशा में मिट्टी की सुराही पानी भर के रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि उत्तर दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। इसलिए अगर आप अपने घर में उत्तर दिशा में मिट्टी की सुराही में पानी भरकर रखते हैं तो आप पर देवी देवता प्रसन्न होते हैं।

मिट्टी की मूर्ति:
वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर आप उत्तर पूर्व दिशा में या दक्षिण पश्चिम दिशा में मिट्टी की मूर्ति रखते हैं तो वह आपके घर में सुख समृद्धि लेकर आती है। इसके साथ में वह आपके घर खुशहाली और समृद्धि लेकर आती है और आने वाली समस्याओं को टाल देती है।

मिट्टी के दीपक:
वर्तमान समय में देखा जाए तो मंदिरों में, घर में धातुओं के दीपक का इस्तेमाल होता है। लेकिन अगर देखा जाए तो मिट्टी के दीपक वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि घर में मिट्टी का दीपक जलाने से चारों और सकारात्मक विचारों का प्रवास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *