Debina Bonnerjee: टीवी टाउन से एक गुड न्यूज़ सामने आई है। खबर यह है कि टीवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी के घर फिर से एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां देबिना बनर्जी दोबारा मां बनने जा रही है। और तो और इस गुड न्यूज़ की अनाउंसमेंट खुद गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने सबके सामने दी है।

Debina Bonnerjee

Debina Bonnerjee: देबीना बन रही दूसरी बार मां

हाल ही में न्यू पेरेंट्स बने देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत ने अपनी बेटी लियाना के साथ एक फैमिली पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस परफेक्ट फैमिली फोटो में गुरमीत ने चौथे मेंबर के आने की अनाउंसमेंट भी कर दी। देबीना ने अपनी फैमिली फोटो के साथ एक सोनोग्राफी भी शेयर की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि गुरमीत ने अपनी बेटी को कैरी कर रखा है और गुरमीत बैक पोज में है।

तो वहीं दूसरी ओर देबीना, गुरमीत की तरफ देख रही हैं. साथ में सोनोग्राफी इमेज दिखा रही है। आप इस तस्वीर में देख सकते हो कि गुरमीत की बेटी लियाना कितनी मासूम और प्यारी लग रही है। कैमरे से फोटो खींचते टाइम टकटकी लगाए लियाना कैमरे के तरफ से ही देखे जा रही है।

Debina Bonnerjee: कपल ने डी खुशखबरी

इस गुड न्यूज़ को देते हुए कपल ने एक मैसेज भी लिखा है कि कुछ चीजें भाग्य से जुड़ी होती है। जिसे कोई भी बदल नहीं सकता। भगवान के आशीर्वाद से जल्द ही हमारा परिवार पूरा करने के लिए कोई आ रहा है या आ रही है। देबीना की सेकंड प्रेगनेंसी को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस खबर को सुनकर हर कोई काफी खुश नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर युविका चौधरी, रश्मि देसाई, माही विज, टीना दत्ता समेत कई सितारों ने इस न्यूज पर रिएक्ट किया है।

Debina Bonnerjee: देबीना ने झेली कई परेशानियां

यह तो हम सभी जानते हैं कि देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने इसी साल अप्रैल में एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है। कपल के घर एक नन्ही सी परी आई है, जिसका नाम लियाना रखा गया है। हमारे सूत्रों से पता चला है कि देबीना काफी लंबे वक्त से प्रेगनेंसी के लिए ट्राई कर रही थी, लेकिन वह हर बार वह असफल हो जाती थी। देबीना अपनी प्रेग्नेंसी के लिए करीब 5 साल से कोशिश कर रही थी। लेकिन हर बार कोई ना कोई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक कि देबीना ने अब तक 5 बार असफलता पाई है।

और तो और देबीना ने 2 बार IVFs और तीन बार IUIs ट्रीटमेंट्स फॉलो किए थे। कई मेडिकल ट्रीटमेंट भी करवाए थे, लेकिन हर बार असफल हो जाती थी। अब देखा जाए तो शादी के 11 साल बाद देबीना को इतनी बड़ी खुशी मिली है। 3 अप्रैल 2022 को वे पहली बार मां बनीं। अब किस्मत देखिए देबीना को पहला बच्चा होने के केवल 4 महीने बाद ही दूसरी बार मां बनने का मौका मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *