UP: आए दिन पति पत्नी के विवाद को लेकर कोई ना कोई वारदात सामने आती रहती है। लेकिन इस बार पति-पत्नी के विवाद का मामला थोड़ा अलग बताया जा रहा है। पत्नी से दहेज मांगे जाने पर पत्नी से परेशान होकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इस बात से आग बबूला हुए पति ने अपने 30 दोस्तों को पत्नी का नंबर बांट दिया। पत्नी का कहना है कि पति ने उससे बदला लेने के लिए इस तरह की घिनौनी हरकत की है।

सिर्फ इतना ही नहीं 30 दोस्तों को नंबर बांटने के बावजूद अश्लील वीडियो तक महिला को भेजे जा रहे हैं। मंगलवार के दिन पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि उसके पति के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

यह घटना यूपी (UP) के चकेरी इलाके की बताई जा रही है। यहां रहने वाले आकाश की शादी 2019 में श्याम नगर की रहने वाली महिला से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के 2 साल बाद दहेज को लेकर कई बड़े बड़े विवाद होते रहे हैं। यहां तक की सास ससुर ने झूठ बोलकर शादी करवाई है। फिलहाल महिला का पति आकाश कोई कामकाज अभी नहीं करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे।

UP

शादी के दौरान महिला के परिवार से लड़के वालों ने 15 लाख रुपए दहेज में लिए हैं। लेकिन फिर भी एक दिन मारा पीटी करके महिला को घर से बाहर निकाल दिया। कई बार समझौता करने की भी कोशिश की गई है। लेकिन जब बात नहीं बनी तो मैंने 2022 में आकाश के खिलाफ और उसके परिवार के खिलाफ दहेज एक्ट में मामला दर्ज कराया।

आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर आकाश इतना आग बबूला हो गया कि अपनी ही पत्नी को बदनाम करने के लिए अपने 30 दोस्तों को उसका नंबर बांट दिया। नंबर बाटने के बाद से महिला के पास अश्लील फोटोस वीडियोस आने शुरू हो गए। महिला का कहना है कि उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन किसी ने भी कोई कार्यवाही नहीं की। इसलिए महिला को कमिश्नर के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज करानी पड़ी। वुमन सेल की एसीपी को इस पूरे मामले की छानबीन करने की अनुमति दी गई है।

पीड़ित महिला का कहना है कि दहेज प्रथा के खिलाफ आकाश और उसके पिता पर उसने एफआईआर दर्ज कराई है। अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए 30 दोस्तों को महिला का मोबाइल नंबर बांट दिया गया है। 30 दोस्तों ने महिला को गंदे गंदे मैसेज करने शुरू कर दिए हैं। महिला का कहना है कि वह इन सब चीजों से बहुत ज्यादा परेशान हो गई है, इसलिए वह न्याय चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *